पड़ोस

चंडीगढ़ मेयर चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फें्रस कर मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी करार दिया। आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, आप चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, आप नेता प्रेम गर्ग और कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के इस कृत्य को देशद्रोह और संविधान के साथ विश्वासघात बताया और चुनाव को खारिज किया। मीडिया को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव भाजपा द्वारा किया गया एक फर्जीवाड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मेयर चुनाव में जो किया है, वह असंवैधानिक, अवैध, राष्ट्रविरोधी और देशद्रोह है। चड्ढा ने कहा कि हर कोई जानता है कि इंडिया ब्लॉक के पास 20 वोट थे और भाजपा के पास 16 थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जाएगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके को हमारे लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया, उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाने के लिए चुना। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है, क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख्ता पल्टा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ईवीएम इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।

गमाडा द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने के बाद उन्हें मुआवजा देने की मांग करते हुए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के नेता और कार्यकर्ता जब गमाडा अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उन्होंने गमाडा कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी 2 सीनियर हरसिमरन सिंह बल ने किसानों को समझाया। गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने गमाडा के गेट पर आकर किसानों से उनका मांग पत्र लिया और उन्हें इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों की जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एनआईटी फरीदाबाद में 1094 वर्ग गज सरकारी भूमि को सैन समाज कल्याण सभा फरीदाबाद को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय सामाजिक/ धार्मिक धर्मार्थ/सामुदायिक उद्देश्यों के लिए सरकारी भूमि के आबंटन की नीति के तहत धर्मशाला और मंदिर जैसे धार्मिक और सामुदायिक उद्देश्यों के लिए 915 वर्ग मीटर

पंजाब पुलिस ने नशे के धंधे में संलिप्त दो भगौड़े भाइयों और उनके तीन साथियों को तीन किलो हेरोइन और 5.25 लाख रुपए ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार किया है। पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए मुख्य अपराधियों की पहचान मंजीत सिंह और लवजीत सिंह गुरु की वडाली छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है, जबकि इनके तीन साथियों की पहचान कंस कौर निवासी छेहरटा, अमृतसर हरमनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह धुन्न ढाहेवाल, तरनतारन के रूप में हुई है।

चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब पुलिस ने नशे के कारोबार में बड़ी मछली माने जाने वाले दो फरार भाइयों को उनके तीन साथियों सहित तीन किग्रा हेरोइन और 5.25 लाख बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर ने मेयर पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की है। मनोज सोनकर ने 35 में से 16 वोट हासिल किए। वहीं आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा सिर्फ 12 वोट...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिला के गांव बनियानी में स्थित अपने मकान को सामाजिक कार्य हेतु पंचायत को सौंप दिया। मुख्यमंत्री...

कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से शहर का सर्वपक्षीय विकास किया जा रहा है, जिसके लिए ट्रस्ट की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पारदर्शी नीति के अंतर्गत नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय की ओर से ई-नीलामी की जा रही है, जिसमें शहर वासियों के लिए खास तौर पर जायदाद की कीमत भी घटाई गई है। वह सोमवार को नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में ई.नीलामी संबंधी आयोजित की गई पत्रकारा वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन नगर सु