पड़ोस

पंजाब के संगरूर को ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में सम्मानित किया गया है। मंगलवार को घोषित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के वार्षिक ग्रीन स्कूल अवाड्र्स में पर्यावरण चेतना की संस्कृति को बढ़ावा देने में अपने नेतृत्व के लिए पंजाब ने सर्वश्रेष्ठ राज्य और संगरूर ने सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार जीता। ग्रीन स्कूल कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल परिसरों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना और छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। पंजाब ने उच्चतम ऑडिट पंजीकरण और रिपोर्ट सबमिशन के साथ मानक स्थापित करके सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता। राज्य के कुल 4,734 स्कूलों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें 70 को हरित रेटिंग दी गई। 503 सबमिशन के साथ संगरूर को सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ के तहत डोर टू डोर स्टेप डिलीवरी सेवा चला रही है। इसके तहत सेवा सहायक नागरिकों के घरों तक पहुंच रहे हैं और उनकी जरूरतों के मुताबिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में एक टोल फ्री नंबर ‘1076’ जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके आम नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार सेवा का लाभ उठाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यह जानकारी साझा करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नागरिकों की मांग के अनुसार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 4

सिख गुरु परंपराओं व उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में पीपली के नजदीक एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें सभी सिख गुरुओं की हरियाणा में जो भी निशानियां व स्मृतियां हैं, उन्हें इस स्मारक में संरक्षित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ी गुरुओं के जीवन में मानवता की सेवा का अमर संदेश की प्रेरणा ले सकें। यह संग्रहालय निश्चित ही एक पर्यटन का केंद्र बनेगा।

जालंधर। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध इंटेल-आधारित ऑपरेशन में अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से चार भारतीय तस्करों को गिरफ्तार...

जालंधर। पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात जालंधर-अमृतसर राजमार्ग पर विधिपुर फाटक के नजदीक एक ऑडी कार के ई-रिक्शा से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। इस हादसे में...

घंटाघर चौक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान संतोष वशिष्ट की अध्यक्षता में भगवंत मान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी कर पंजाब सरकार का पुतला फूंकप्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब भाजपा सचिव मीनू सेठी...

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डा. महेश कुमार आहूजा एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. भवनीत भारती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करने से पहले सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है और कुष्ठ पीडि़तों से दूर रहना चाहिए और उनके अंगों को नहीं छूना चाहिए, लेकि

चंडीगढ़ मेयर चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फें्रस कर मेयर चुनाव को असंवैधानिक और भाजपा की धोखाधड़ी करार दिया। आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, आप चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, आप नेता प्रेम गर्ग और कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के इस कृत्य को देशद्रोह और संविधान के साथ विश्वासघात बताया और चुनाव को खारिज किया। मीडिया को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव भाजपा द्वारा किया गया एक फर्जीवाड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मेयर चुनाव में जो किया है, वह असंवैधानिक, अवैध, राष्ट्रविरोधी और देशद्रोह है। चड्ढा ने कहा कि हर कोई जानता है कि इंडिया ब्लॉक के पास 20 वोट थे और भाजपा के पास 16 थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जाएगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके को हमारे लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया, उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाने के लिए चुना। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है, क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख्ता पल्टा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ईवीएम इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।