पड़ोस

केंद्र सरकार द्वारा ड्राइवरों पर लगाए गए ट्रैफिक कानूनों के विरोध में सोमवार को ड्राइवर समुदाय ने शुगर मिल मुकेरियां के नज़दीक बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध ...

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए बापूधाम में चुनाव के मद्देनजर पहला कार्यालय खोला। बापूधाम कांग्रेस की यूनिट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की द्वारा रिबन काटकर कार्यालय का शुभाारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यत लड्डू, हलवा व चाय का लंगर भी लगाया गया। बापूधाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लक्की ने कहा शहर की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है

नववर्ष के आगमन पर आम आदमी पार्टी ने घर-घर जाकर पोस्टर बांटे। पूरे शहर में नववर्ष के कार्ड वितरित किए और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। लोकसभा उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी ने कहा कि लोगों को हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है।131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है।

राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि इसी वर्ष बहुत जल्दी अंबाला रोड ड्रेन पर नया फोरलेन पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे ट्रैफिक की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। राज्य मंत्री संदीप सिंह पुल निर्माण की साइट पर काम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुल के पिलर्स पर वेट रखकर इसके वजन की क्षमता चैक की जा रही है। अभी तक 161 टन वजन इस पर रखा गया है, जो प्रति घंटे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के नियमों के मुताबिक 300 टन तक का वजन पिलर्स को चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य की मजबूती और गुणवत्ता को देखते हुए इससे डबल वजन टेस्टिंग लगभग 700 टन तक के लिए प्रयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

हरियाणा सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति की आदेश जारी किए हैं। डी सुरेश को मानव संसाधन विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। विजय सिंह दहिया को आयुक्त करनाल डिवीजन लगाया गया है। अमित कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम और एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लगाया गया है। आशिमा बराड़ को सीएम की अतिरिक्त प्रधान सचिव, महानिदेशक एवं सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कल्याण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग श्रेणियां और अंत्योदय (सेवा) विभाग लगाया गया है। सीजी रजनीकांथन को महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभागए महानिदेशक एमएसएमई तथा नागरिक उड्डयन विभाग का सलाहाकार लगाया गया है। पीसी मीणा को महानिदेशक दक्षिणी हरियाणा बिजली वि

डा. अशोक गुप्ता डायरेक्टर ईएनटी और हैड एंड नेक सर्जरी, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली को हाल ही में बीकानेर राजस्थान में आयोजित ऑल इंडिया राइनोलॉजी सोसायटी-राइनोकॉन 2023 की 34वीं वार्षिक बैठक के दौरान टीचर ऑफ टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। राइनोलॉजी और स्कल बेस सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए हर साल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 500 रा

विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज द्वारा गांव जयपुर, अलाहर, कलानौर व कांजनू में केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जन समूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है। सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें।

जालंधर। पंजाब के जालंधर में अर्जुन पुरस्कार विजेता पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलबीर सिंह देयोल नव वर्ष के पहले दिन सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। स्थानीय गुलाब देवी रोड पर एक नहर के...

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के गांव डरोली खुर्द से नए साल के पहले दिन एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। मृतकों की...