विधानसभा उपचुनाव की दृष्टि से प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन चुकी धर्मशाला में अब कांग्रेस व भाजपा की नजरें जनजातीय वोटरों पर टिकी हुई हैं। अब तक धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को भाजपा से ही तीन विधायक इस ट्राइबल समुदाय से मिल चुके हैं, लेकिन 2024 का चुनाव बिना जनजातीय समुदाय के प्रत्याशी से हो रहा है। बृज लाल धर्मशाला से भाजपा के पहले जनजातीय विधायक रहे हैं। उसके बाद उनकी विरासत को किशन कपूर ने संभाला। कपूर के बाद उपचुनाव में विशाल नैहरिया विधायक बने। दशकों तक धर्मशाला का प्रतिनिधित्व करने वाला गद्दी समुदाय इस बार खामोश है। न तो किसी पार्टी ने इस समुदाय के किसी नेता को टिकट दिया और न ही समुदाय ने किसी को आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले इतिहास को देखें तो अब तक यह समुदाय भाज

आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस काफी पहले ही...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह समय देश के लिए सिर्फ नेतृत्व चुनने का ही नहीं, देश के भविष्य चुनने का भी समय हैं। इस देश में एक तरफ़ नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जिनके लिए सभी देशवासी ही परिवार हैं। दूसरी ...

24 मई को दूसरी चुनावी रिहर्सल में पोलिंग पार्टी को इसकी जानकारी दी जाएगी कि उन्हें किस विधानसभा में ड्यूटी के लिए जाना है। लोकसभा चुनावों के लिए तैनात होने वाले पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों की पोलिंग पार्टियों का गठन चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है। चुनावी ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की दूसरी रेंडमाइजेशन भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कर दी गई है। अब तीसरी रैंडमाइजेशन के बाद ही चुनावी ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को इस बात का पता चलेगा कि उन्हें कहां चुनावी ड्यूटी देने जाना है। सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार की मौजूदगी में सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में 6

सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को बाहर से समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यू-टर्न ले लिया है। गुरुवार को ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी गठजोड़ का हिस्सा है और आगे भी रहेगी। तमलुक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं है। बनर्जी ने क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रतापगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार जून को इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा और विपक्ष बलि का बकरा खोजेगा। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि चुनाव के बाद ये लोग गर्मी की छुट्टियों पर विदेश चले जाएंगे। यहां सिर्फ हम रह जाएंगे और देशवासी रह जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट खटाखट। शहजादे चाहें दिल्ली वाले हों या लखनऊ वाले, ये शहजादे गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जा

हिमाचल में पारा चढ़ते ही अब मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 17 से 22 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व किन्नौर के कुछ भागों में 17 व 18 मई को अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे जहां छह जिलों में गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं छह जिलों में भारी गर्मी से लोगों को परेशान ही होना पड़ेगा। हालांकि नेरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। वहीं बिला

मेष: ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चे की तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। वृष: आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। तरक्की की रफ़्तार बरकऱार रखने के लिए मेहनत जारी रखें। आर्थिक रुप से आप मजबूत नजर आएंगे। मिथुन: मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। माता या पिता की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। कर्क: आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। सिंह: दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से करवाएंगे। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। कन्या: आज आपको आराम करने और कऱीबी दोस्तो के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बहस होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। तुला: आप भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपकी ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। वृश्चिक: भीड़भाड़ भरे इलाकों में यात्रा करते समय सावधान रहें। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। धनु: कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। मकर: पिता जायदाद से बेदख़ल कर सकते हैं। धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। ज़रूरत के वक्त दोस्तों का सहयोग मिलेगा।कुं कुम्भ : सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बनेंगी। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। मीन: ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। कल का पंचांग 22 फरवरी, 2024, गुरुवार, विक्रमी संवत्ï 2080, शाकाब्ध 1945, पक्ष शुक्ल, तिथि त्रयोदशी, समाप्तिकाल दोपहर बाद 01 बजकर 24 मिनट, नक्षत्र पुष्य, समाप्तिकाल सायं 04 बजकर 44 मिनट, योग सौभाग्य, समाप्तिकाल दोपहर बाद 12 बजकर 12 मिनट, करण तैतिल्य, समाप्तिकाल दोपहर बाद 01 बजकर 24 मिनट, प्रविष्टे 10 फाल्गुन, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्योदय प्रात: 07 बजकर 07 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 16 मिनट

दिल्ली शराब घोटाले में जमानत पर बाहर आए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम को ही अमृतसर पहुंच गए थे। श्रीगुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर स्थानीय विधायकों ने केजरी...