पाठकों के पत्र

भाजपा को तीन राज्यों में सत्ता मिलती प्रतीत हो रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में उसे बहुमत मिलने के आसार हैं। मध्यप्रदेश में उसकी जीत का श्रेय लाडली बहना योजना को जाता दिख रहा है। भाजपा ने कई और वादे भी जनता से किए हैं। ये वादे निभाने के लिए भाजपा को रा

स्वच्छता का लक्ष्य और स्वच्छ भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक प्लास्टिक का प्रयोग शत-प्रतिशत बंद नहीं होता। हमारे देश में प्लास्टिक कचरा भी बढ़ता जा रहा है, कूड़े के ढेर में सबसे ज्यादा पॉलीथिन बैग ही नजर आते हैं। प्लास्टिक के कचरे को जला कर भी नष्ट नहीं किया जा सकता। इसे जलाने से जहरीली गैसें निकलती हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देश में सबसे ज़्यादा प्लास्टिक कचरा बोतलों का भी होता है। देश के नागरिक और विदेशी लोग भी जब किसी कारण हमारे देश आते हैं, तो ये भी पानी की प्लास्टिक की बोतलों को इधर-उधर फैंक कर प्लास्टिक कचरे को बढ़ाते हैं। प्लास्टिक का दिन-प्रतिदिन बढ़ता प्रयोग लोगों की सेहत पर तो भारी पड़ ही रहा है,

हमारे देश में इस बार जो जी-20 हुआ, उसकी अध्यक्षता हमारे देश द्वारा स्वीकारने के 365 दिन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ। हमारे देश द्वारा जी-20 की अध्यक्षता स्वीकार किए हुए 365 दिन होने और इस सम्मेलन में हमारे देश की शानदार भूमिका रहने के लिए सारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी करता है।

दुनिया के लगभग सभी देशों ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता करते हुए विश्व मंच पर कुछ सम्मेलनों का आयोजन कर इसके लिए एकजुट होने का मन बनाया है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण ही बहुत सी प्राकृतिक आपदाएं परेशानी खड़ी कर रही हैं। 30 नवंबर 2023 से संयुक्त अरब अमीरात, दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जाएंगे। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कान्वेंशन के अधीन होता है। इसे कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज अर्थात कॉप-28 भी कहा जाता है। हरेक देश के नागरिकों को आशा है

केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश के गरीबों को राहत देते हुए, उनके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त का राशन देने की अवधि को लगभग पांच वर्ष तक बढ़ाकर अच्छा प्रयास किया है। लेकिन अगर इसकी निष्पक्ष और उचित जांच की जाए तो यह तय है कि इस पर भी समृद्ध लोग कुंडली मारे बैठे होंगे। मीडिया में ऐसे फर्जीवाड़ों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं।

बड़े-बड़े पुल, भवन और इमारतों के निर्माण में मजदूरों का योगदान सराहनीय रहता है। मजदूर जीवन को दांव पर लगाने में भी पीछे नहीं हटते हैं। उत्तरकाशी का दर्दनाक हादसा आंखों से ओझल भी नहीं हो रहा है। टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए देश- विदेश से दुआएं की जा रही हैं, लेकि

26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकृत किया गया था, इसी उपलक्ष्य में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान की मर्यादा का ख्याल रखना भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। लेकिन ऐसा करेगा कौन? राजनेताओं को

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका होती है। हर चुनाव में हर मतदाता को जरूर मतदान करना चाहिए। वैसे तो हर उम्र के मतदाताओं को मतदान में रुचि दिखानी चाहिए, लेकिन युवाओं का दायित्व बनता है कि वे देश की राजनीति की धूमिल होती

हमारे देश में आजकल शादियों का मौसम शुरू हुआ है। इस दौरान लाखों की संख्या में शादियां होंगी, लेकिन बहुत सी शादियों में खाने की बर्बादी भी बहुत होती देखी जा सकती है। खाना कूड़े के ढेर की शान भी बनते देखा जाता है। खाने की बर्बादी करना बहुत ही गलत है। खाने की कीमत उससे पूछो जिसे पेट भरने के लिए दो वक्त की रोटी या