हिमाचल समाचार

जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक भीषण सडक़ हादसे में डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। इसके साथ ही टैंकर में आग लग गई। टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान सुभाष चंद (58) पुत्र भजन राम निवासी गग कलीतरा (पंजाब) के रूप हुई है। हादसे में राजीव (27) निवासी टाहलीवाल, नीरज (24) निवासी टाहलीवाल व तीन वर्षीय बच्चा जख्मी हुआ है। गंभीर घायल हु

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने बइमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है और इसका हिमाचल के लोग करारा जवाब चुनाव में देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धनबल की राजनीति को हराने के लिए एकजुट हो गया है। हिमाचल में ईमानदारी और जनसेवा की परंपरा है। इसे भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ से तोडऩे

इस समय देश के बाजारों में हिमाचल और कश्मीर का सेब 200 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि चाइना का फेऊजी सेब 350 रुपए किलो बिक रहा है, जो सबसे महंगा भी है। अमरीका का सेब बाजार में इन दिनों 300 रुपए किलो बिक रहा है। देश को मंडियों में इस समय 18 से 20 देशों से सेब पहुंच रहा है, जिसमें अमरीका से वॉशिंगटन एप्पल, दक्षिण अफ्रीका से फेन गाला एप्पल बहुत मात्रा में पहुंच रहा है

प्रदेश में किसनों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए हैं, लेकिन अभी तक खेतों में किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई शुरू नहीं की है। अधिकतर जगहों पर 13 अप्रैल तक या फिर उसके बाद ही गेहूं की कटाई शुरू होगी। कई जगहों पर गेहूं की फसल पक चुकी है, लेकिन अधिकतर जगहों पर अभी गेहूं की फसल नहीं पकी है। गेहूं की फसल पकने के बाद ही खेतों में किसान गेहूं की कटाई शुरू करेंगे। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल खरीदने के लिए गेहूं खरीद केंद्र चार अप्रैल से खोल दिए गए हैं। अब तक 127 किसानों

हिमाचल प्रदेश के सबसे प्राचीन व समृद्ध गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों के समूह हिमालयन गद्दी यूनियन ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को अब तक पूरा न होने पर रविवार को धर्मशाला की तपोवभूमि में द्वितीय महासम्मेलन से बड़ी हुंकार भरी है। धर्मशाला सिद्धबाड़ी के जोराबर सिंह मैदान में यूनियन के पदाधिकारियों ने एक मंच में आवाज बुंलद करते हुए कहा कि 75 वर्षों से उन्हें उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है। गद्दी समुदाय की छह उप-जातियों में सिप्पी, धोगरी, रिहाड़े, वाड़ी, हाली व लौहार को गद्दी शब्द से वंचित रखा जा रहा है, जो कि मात्र राजस्व भू-अभिलेख त्रुटि है। उन्होंने कहा कि मात्र राजनीतिक लाभ के लिए बड़ी जनसं

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्वाचन विभाग ग्राउंड जीरो पर काम कर रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में देश के कर्णधारों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत व गांव स्तर पर काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक गैर राजनीतिक युवा को बतौर आइकन नियुक्त किया जाएगा। इसका मकसद यही है कि देश की नई पीढ़ी का लोकतंत्र के महापर्व के प्रति रुझान बढ़े और इस महापर्व में उनका योगदान सुनि

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है, बल्कि लोगों की नजऱों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई कसूरवार ...

सवाल : क्या निर्दलीय विधायकों का विधानसभा में धरना देना लोकतंत्र हित में है। जवाब : बिलकुल नहीं। प्रदेश के अग्रणी मीडिया हाउस ‘दिव्य हिमाचल’ ...

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा को धन-बल का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है और भाजपा नेताओं के अहंकार को प्रदेश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि धन-बल के जरिए भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल...