बिलासपुर

नयनादेवी —  राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्यन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने कहा कि श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस वर्ष 10 स्कूलों के भवनों के निर्माण के लिए 4 करोड़ 98 लाख रुपए जबकि मुरम्मत हेतु 23 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं। ठाकुर गुरुवार को सलोआ पंचायत

 बिलासपुर —  मकर संक्रांति की सर्द रात को तबाह हुए शिमला जिला के तांगणू गांव को बसाने के लिए प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा चलाए जा रहे राहत कोष में यूको बैंक की मार्केट कमेटी कॉप्लेक्स में स्थित शाखा प्रबंधन ने 5100 रुपए जमा किए हैं। बैंक शाखा के कर्मचारियों ने तांगणू

स्वारघाट —  मध्य हिमाचल जलागम विकास परियोजना बिलासपुर डिवीजन के तहत कार्यरत दो दर्जन से अधिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिसंबर महीने के वेतन का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिड हिमालयन जलागम विकास परियोजना मजदूर संघ सोलन के प्रधान कैलाश चंद बराड़ ने बताया कि

घुमारवीं,भराड़ी —  सरस्वती विद्या मंदिर भराड़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता अच्छर सिंह तथा मुख्य वक्ता के तौर पर शिक्षा समीति मंत्री राजेंद्र रहे। समारोह में विद्या मंदिर को भवन निर्माण के

स्वारघाट —  वर्तमान में सरकार द्वारा प्रदेश में तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर उसके लिए कितने प्रयास हुए हैं या हो रहे हैं इसका अंदाजा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट की हालत देखकर लगाया जा सकता है। पिछले 10 वर्षों में इस संस्थान को अपना भवन तक नसीब नहीं हो

घुमारवीं —  कुठेड़ा ग्राम पंचायत के तहत धारबाड़ गांव में एक सूअर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शीला देवी मंगलवार को सुबह दस बजे अपने घर के साथ लगते खेतों में

घुमारवीं —  खेल के मैदान सहित अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी से जूझ रहे साई होस्टल बिलासपुर के खिलाडि़यों को अब इसकी कमी नहीं खलेगी। जिला मुख्यालय बिलासपुर में 1987  से चल रहे साई होस्टल के खिलाडि़यों को प्रैक्टिस करने के लिए अब अपना मैदान मिल जाएगा। खिलाडि़यों को प्रैक्टिस के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाने

झंडूता —  पंचायत झंडूता के झंडू गांव में आवारा बैल ने हमला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान नेपाली मूल के मजूदर नरभादर सिंह (70) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को  नरभादर अपने घर के आंगन में टहल रहा था। इस दौरान अचानक आवारा

जुखाला —  पुलिस थाना सदर के तहत जंगल सुंगल में एक युवक पर नाबालिग का यौन शोषण करने पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पीडि़त नाबालिग की माता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जंगल-सुंगल में एक युवक द्वारा नाबालिग का यौन