hp elections 2022

शिमला। कांग्रेस मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस को नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे। मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वह पार्टी को संगठित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व का लाभ मिलेगा। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करवाए हैं, जबकि भाजपा अपने अध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं पर थोपती रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को कांग्रेस हिमाचल की जीत तोहफे...

बिलासपुर। सदर बिलासपुर से अपना टिकट कटने के बाद विधायक सुभाष ठाकुर गुरुवार को अपने घर पहुंचे। जहां अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुभाष ठाकुर अपने अपने दर्द के आंसुओं को रोक नहीं पाए और फफक-फफक कर खूब रोए। उन्होंने कहना था कि ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से किए...

ऊना। हरोली में गुरुवार को कांग्रेस नेता मुकेश अग्रिहोत्री की जनसभा में एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां जनसभा के दौरान मुकेश अग्रिहोत्री की स्टेज अचानक गिर गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कांगे्रेस नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करने लगे। इसी दौरान जनसभा में लगाई गई स्टेज अचानक टूट कर गिर गई। स्टेज पर हादसे के वक्त कई लोग मौजूद थे और अचानक गिर जाने से घायल हो गए। बताया...

कुल्लू। बंजार में भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के सचिव रहे आदित्य विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट बिक रहे हैं, जो कि सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि...

शिमला । पेंच में फंसी भाजपा की छह सीटों का गुरुवार को ऐलान हो गया है। पार्टी की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में रमेश धवाला को देहरा से टिकट दिया गया है, जबकि कांग्रेस में जानें की चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इसी के साथ कुल्लू सदर से महेश्वर सिंह, बड़सर से माया शर्मा, रामपुर से कौल नेगी और हरोली विधानसभा क्षेत्र से प्रो. राम कुमार को मैदान में उतारा गया है। प्रो. रामकुमार का मुकाबला कांगेे्रस के मुकेश अग्रिहोत्री से होगा। इसी के साथ भाजपा ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इससे पहले भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर की थी, जिसमें 62 सीटों पे चेहरे घोषित किए गए, जबकि छह सीटों पर फैसला रोक लिया गया था। अब गुरुवार को फंसी हुई छह सीटों पर भी फैसला हो गया है। उधर, रमेश धवाला को पार्टी हाईकमान से देहरा भाजपा की टिकट मिलने के बाद आज रमेश धवाला ने देहरा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ कर कल देहरा से नामांकन भरने की घोषणा की है। धवाला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की उनको कल ही पार्टी हाईकमान से फोन आ गया था, जिसके बाद वह कल यानी 21...

धर्मशाला। धर्मशाला से भाजपा के विधायक उम्मीदवार राकेश चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राकेश चौधरी धर्मशाला एसडीएम कार्यालय तक चामुंडा से रैली के साथ पहुंचे। इस दौरान भाजपा...

मंडी। मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोडऩे के साथ ही प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के संयोजक पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रवीण शर्मा अब मंडी सदर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। बता दें कि प्रवीण शर्मा भाजपा संगठन में प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। उन्हें भाजपा ने सदर से 2007 में एक बार टिकट भी दिया था, लेकिन नामांकन करने के बाद उनका टिकट काटकर सदर से डीडी ठाकुर को दे दिया गया था। वर्तमान में पिछले 5 वर्षों में प्रवीण शर्मा प्रदेश भाजपा संगठन और सरकार में उपेक्षित रहे, लेकिन हाल में ही उन्हें पार्टी ने भाजपा चुनाव प्रसार प्रचार समिति का प्रदेश संयोजक बनाया था। प्रवीण शर्मा ने सदर से भाजपा टिकट की मांग पार्टी से की थी, लेकिन पार्टी ने सदर से फिर अनिल शर्मा को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद अब प्रवीण शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है और उन्होंने पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। प्रवीण शर्मा एक या दो दिनों में अपना नामांकन पत्र भरेंगे...

विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा ने टिकटों में भी रिवाज बदलते हुए इस बार करीब एक तिहाई नए चेहरों को जगह दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 62 में से 19 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर गौर करें तो 62 में से पांच महिलाओं, चार डाक्टरों समेत एक रिटायर आईएएस अफसर को टिकट दिया गया है। महिला प्रत्याशियों की बात करें तो चंबा विधानसभा सीट पर इंदिरा कपूर को पहली बार टिकट दिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी को शाहपुर, विधायक रीना कश्यप को पच्छाद से और इंदौरा सीट से रीता धीमान को हाइकमान ने फिर से भरोसा जताया है। उधर, रोहड़ू सीट पर पूर्व प्रत्याशी शशि बाला को इस बार भी टिकट दिया गया। झंडूता से विधायक जेआर कटवाल को एक बार फिर से मौका मिल गया। इसके साथ-साथ भाजपा ने दो पूर्व सैनिकों को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। सुजानपुर विधानसभा सीट से कैप्टन रणजीत सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगे। वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे, जबकि भटियात विधानसभा क्षेत्र से बिक्रम जरयाल पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। जिन चार डाक्टरों को टिकट मिला है, उनमें भरमौर विधानसभा सीट से डा. जनकराज और सोलन सीट...

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद भाजपा नेता विपन नेहरिया ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार दोपहर बाद विपन नेहरिया धर्मशाला के कचहरी चौक पहुंचे और भाजपा पार्टी के खिलाफ विरोधी बिगुल फूंक दिया। विपन नेहरिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने टिकट की दावेदारी जताई थी, लेकिन भाजपा हाईकमान द्वारा उन्हें टिकट नही दिया गया ऐसे में अब विपन नेहरिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में धर्मशाला विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। विपिन...

थुनाग। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सराज विस के सम्मान की लड़ाई है। इसे बीच में नहीं छोड़ा जा सकता हैं। बुधवार को सराज में नामांकन भरने से पहले कुथाह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब मैं गांव गांव में, घर घर में नहीं जा सकता हूं, जो यहां बैठे हैं, आप सब हैं, आप सब मेरे लिए जाएंगे। कुछ कहेंगे कि वोट मांगने नहीं आया, लेकिन मैं आप सबके दिलों में रहता हूं। इस सम्मान की हमें कद्र करनी है। हमने शिखर पर सराज का नारा दिया था, उसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। इस बार प्रदेश में रिवाज बदल रहा है और सराज से हम शुरआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने अपनी मानसिकता दिखा दी है कि वो बड़े हैं, लेकिन जो बड़ों से नहीं हो सका, वो हम छोटे लोग बदल कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हम फिर से लोकतंत्र के महापर्व में प्रवेश कर रहे हैं। 25 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। कई बार कल्पना करता हूं। कहां से चले, कहां पहुंचे। कम साथी होते थे। हिम्मत देनी पड़ती थी, लेकिन साथी जुड़ते गए और कारवां बन गया। जिस बात की कभी हमने कल्पना नहीं की थी, वहां आज हम सब हैं। उन्होंने कहा कि 1993 में जब पहला चुनाव लड़ा तो कई मतदान केंद्रों पर एक भी साथी हमें नहीं मिला, लेकिन तय किया कि रास्ता कठिन है, पर आगे बढऩा है और साथी जुड़ते...