समाचार

सोल। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू और वरिष्ठ सचिवों ने संसदीय चुनावों में सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी की करारी हार पर गुरुवार को इस्तीफे की पेशकश की। स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी। हान डक-सू ने मौखिक रूप से राष्ट्रपति यूं सुक-योल...

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक्स पर कहा, “पुलवामा...

लोकसभा चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने बुधवार को नियमों में संशोधन करते हुए सभी तरह के होर्डिंग्स और पोस्टर-पम्पलेट पर प्रकाशकों का नाम छापना अनिवार्य कर दिया है। चुनाव प्रचार में जवाबदेही और पारदर्शिता ...

देशभर में चुनावी खुमार चरम पर है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता को साधने में जुट गई हैंञ इसी बीच बहुत से ऐसे लोकसभा चुनाव के किस्से भी हैं, जो चुनाव दर चुनाव अपनी अलग कहानी के लिए याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा रीवा लोकसभा क्षेत्र से साल 1977 के चुनाव से जुड़ा है। बघेलखंड की चर्चित रीवा लोकसभा सीट से ‘महाराज’ मार्तंड सिंह चुनाव मैदान में थे। मार्तंड सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में भारतीय लोकदल पार्टी के पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री थे। पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री दृष्टिहीन थे और आर्थिक रूप से भी काफी कमजोर थे, वह 1975 आपातकाल के दौरान 19 महीने की जेल काटकर बाहर

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को महिलाओं के कंधों पर भी जिम्मेदारी होगी। उत्तराखंड में 85 चुनावी बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों की ओर से संचालित होंगे। इसी तरह से दिव्यांग और युवाओं के लिए भी मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जनपदों में तीन प्रकार के मॉडल बूथ तैयार करने के

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल को जेल में मिले न्यूनतम अधिकार छीनने का आरोप लगाया हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय ङ्क्षसह ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि तीन बार के प्रचंड बहुमत से निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार जेल में हिटलरशाही की तरह रख रही है। उन्होंने कहा कि जो अधिकार जेल में बड़े से बड़े खूंखार अपराधियों को भी दिए जाते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह अधिकार भी श्री केजरीवाल से छीन रहे हैं।

एजेंसियां — भोपाल इस बार कांग्रेस ने देश के लिए न्याय पत्र 2024 के साथ ही अलग-अलग प्रदेशों के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है। एमपी में बुधवार सुबह पीसीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस का गारंटी कार्ड जारी किया। इसमें कांग्रेस ने पांच गारंटी हर प्रदेशवासी को दी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, मजदूर और किसानों पर फोकस किया है। एमपी के तमाम बड़े कांग्रेसी नेता बुधवार को पीसीसी में जुटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कच्चातिवू मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस और उसकी सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने इस मुद्दे पर देश को अंधेरे में रखा। ‘शक्ति’ को लेकर की गई टिप्पणी के लिए भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस फैमिली पार्टियां हैं। इनका एजेंडा झूठ बोलकर सरकार में बने रहना है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी द्रमुक पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर पहला कॉपीराइट सत्तारूढ़ पार्टी के पास है।

सीएए और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारत को लोकतंत्र का ज्ञान देने वाले अमरीका के राजदूत एरिक गार्सेटी के सुर अब बदलते हुए दिख रहे हैं। अमरीकी राजदूत ने कहा कि भारत दुनिया के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भविष्य देखना चाहता है, तो उसे भारत आना चाहिए। गार्सेटी ने यह भी कहा कि अगर आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं या भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो आपको भारत आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए फख्र की बात है कि अमरीकी राजदूत के रूप में वह हर दिन ऐसा कर रहे हैं। एरिक गार्सेटी ने भारत और अमरीका के बीच भागीदारी को अहम मानते हुए कहा कि उनका देश हिंदुस्तान के साथ भागीदारी को अहमियत देता है। उन्होंने कहा कि हम यहां पर