Top news

चीन से लौटकर अपने देश पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बड़ा झटका मिला है। राजधानी माले के मेयर चुनाव में मोहम्मद मुइज्जू को हार का सामना करना पड़ा है। बड़ी बात यह है कि उन्हें मालदीव में भारत की समर्थक मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने ही मात दी है। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के एडम अजीम ने मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस के ऐशाथ अजीमा शुकर को भारी मतों से मात दी है। यानी की एडम अजीम को माले का नया मेयर चुना गया है। एडम अजीम को 5303 वोट मिले, जबकि अजीमा शुकर को...

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने अपना रुख साफ कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी पूरे देश में अपने बूते पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कहा कि अपनी पार्टी के जनाधार को बनाए रखना बहुत जरूरी है। गठबंधन का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि गठबंधन करने से पार्टी को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है, इससे हमारा वोट प्रतिशत भी घट जाता है और अन्य दलों को इसका फायदा मिल जाता है। इसलिए अधिकांश पार्टी बीएसपी से गठबंधन कर चुनाव...

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह हिट एंड रन मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को और गंभीर रूप से घायलों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को बढ़ाने पर विचार करे।

माले चीन से लौटकर अपने देश पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर भारत के खिलाफ लगातार बिगड़े हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद चल रहे राजनयिक विवाद के बीच मुइज्जू सरकार ने भारतीय सेना को लेकर पुराना राग फिर छेड़ा है। मुइज्जू ने भारत को सेना को वापस भेजने का नया प्रस्ताव भेजा है। नए प्रस्ताव में मालदीव ने भारत को 15 मार्च तक का समय दिया है। चीन में अपने आका शी जिनपिंग से मुलाकात कर अपने देश लौटे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ नई साजिश रच ली।

धर्मशाला ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप द्वारा आयोजित ‘कौन बनेगा लखपति’ योजना में हमीरपुर के विजय कुमार लखपति बने हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान पीजी कालेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम में मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली व ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी ने उन्हें एक लाख रुपए का चैक भेंट किया।

थोबल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कड़ा हमला करते हुए रविवार को कहा कि मणिपुर की हिंसा ने यहां के लोगों के मूल्यों को नुकसान पहुंचाया है और यह घटनाएं भाजपा-आरएसएस की नफरत की राजनीति का प्रतीक बन गई है, इसलिए मणिपुर के मूल्यों को फिर स्थापित करने के लिए वह इस राज्य से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरु कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आज इंफाल से करीब 50 किलोमीटर दूर शहीद स्मारक खोंगजोंग से दक्षिण से उत्तर को हुई भारत जोड़ो...

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। मिलिंद देवड़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा। इस मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद रहे। बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने आज सुवह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। देवड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो...

मुंबई। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मिलिंद देवड़ा ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी और कहा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। वर्षों तक अटूट समर्थन के लिए मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।" इस बीच कांग्रेस संचार...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस इस यात्रा की शुरुआत इंफाल से करने जा रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गुवाहाटी में होगा। यहां से रविवार को सुबह सवा दस बजे वे इंफाल के लिए हवाई मार्ग से रवाना होंगे। इंफाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनने के बाद दिल्ली वापस लौटेंगे। यहां वे केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के आलानेताओं से मुलाकात कर सकते है।