देश में लोकसभा के आम चुनावों का बिगुल फूका जा चुका है। भाजपा व कांग्रेस दोनो ही दलों के लिए हमीरपुर संसदीय सीट नाक का सवाल बनी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा,पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल,राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार जैसे दिग्गज नेताओं के गृह जिलों पर आधारित इस संसदीय क्षेत्र से सूचना एवं प्रसारण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पंाचवी बार भाजपा टिकट पर मैदान में उतर चुके है। दूसरी तरफ इसी ससंदीय क्षेत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री जैसे धुरंधरों की मौजूदगी से उत्साहित कांग्रेस पार्टी भी अपने मोहरे फिट करने में लगी है। कांग्रेस पार्टी एक बा

मुंबई। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अपना अभियान पटरी पर लाने के लिए रविवार को एक-दूसरे का सामना करेंगे। इस मैच में सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी रहेंगी, जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। मुंबई ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और...

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन पर तीखे हमले किए हैं। पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ‘मुस्लिम लीग की छाप बताते हुए कहा कि आज की कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। पीएम मोदी ने कहा कि ...

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘घर में घुसकर’ मारने वाले बयान से पाकिस्तान भडक़ा हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह राजनाथ सिंह के इस बयान की निंदा करता है। साथ ही इसने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भारत को 2019 की वो घटना नहीं भूलनी चाहिए। दरअसल एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा।

पूर्व मंत्री मार्कंडेय को दरकिनार कर लाहुल-स्पीति कांग्रेस ने पार्टी हाई कमान को 18 दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इस पैनल में दो स्पीति और 16 दावेदार लाहुल से शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान सर्वेक्षण के आधार पर इसी पैनल से किसी एक के नाम पर मुहर लगा सकती है। ऐसा हुआ, तो पूर्व मंत्री डाक्टर मार्कंडेय के पास बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लडऩे का विकल्प रहेगा। इधर, कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद लाहुल-स्पीति कांग्रेस की राजनीति में अचान

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शिमला के ठियोग उपमंडल में पुलिस ने गत दिनों चिट्टे के साथ पकड़े गए एक सप्लायर के बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए छह ड्रग पेडलर शिमला में चिट्टा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ठियोग उपमंडल में पुलिस ने पिछले छह माह में अब तक एनडीपीएस के 20 मामलों में 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे

हिमाचल प्रदेश में अब घर बनाना महंगा हो गया है। सरिया के दाम एकदम बढऩे से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। पहले सीमेंट के दाम बढ़े, अब सरिया के रेट 500 से 700 रुपए तक ज्यादा हो गए है। जानकारी के अनुसार बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढऩे शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 500-700 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। डीलरों का कहना है कि सरिए के बाद सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई, तो लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। सरिया के दाम अब 6500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनकी (कांग्रेस) सत्ता में आने पर जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की योजना है। लोकसभा चुनाव के लिए दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में रैलियों में भाग ले रही श्रीमती ईरानी ने शुक्रवार देर शाम शहर के व्यापारियों के साथ संवाद बैठक में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है और उसमें लिखा है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा पूरी तरह से बहाल किया जाएगा, लेकिन दबे शब्दों में वह कहते हैं कि अगर उन्हें सत्ता मिली तो अनुच्छेद 370 को बहाल करेंगे, जिसे हमने निरस्त कर दिया था।

हिमाचल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि वेटरिनरी फार्मासिस्ट के मामले में अभी नियुक्ति क्यों नहीं दी गई है? खासकर सीधी भर्तियों के मामले में। हाई कोर्ट ने इस बारे में दो हफ्ते के भीतर राज्य सरकार को जवाब दायर करने को कहा है। यह फैसला न्यायाधीश सत्येन वैद्य की अदालत ने दिया है। पोस्ट कोड संख्या 958 (वेटरनरी फार्मासिस्ट) परीक्षा का अंतिम रिजल्ट 23 सितंबर, 2023 को लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किया गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा भी दस्तावेजों की जांच पूरी करवा ली गई थी, लेकिन बीच में ग्राम पंचायत पशु सहायकों के कोर्ट जाने से कोर्ट के आदेशों के अनुसार ज्वॉइनिंग के लिए रोक लगा