पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एनके शर्मा के भाई धर्मेंद्र शर्मा ने चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों को विकास के मुद्दे पर चुनौती देते हुए कहा है कि दोनों प्रत्याशी पटियाला के सांसद रहे चुके हैं, वह बताएं कि सांसद रहते हुए उन्होंने डेराबस्सी विधानसभा हलके में कितने विकास कार्य करवाए हैं। धर्मेंद्र शर्मा अकाली दल की स्थानीय टीम द्वारा गांव देवीनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनके शर्मा ने विधायक रहते डेराबस्सी में कई विकास परियोजनाओं को लागू करवाया, उसी कार्यकाल के दौरान परनीत कौर व धर्मवीर गांधी सांसद रहे हैं। वह इलाके में वो

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी के पक्ष में बुधवार को डेराबस्सी में हलका प्रभारी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशाल सभा में बरवाला रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद उन्होंने पवित्र राम तलाई के भी दर्शन किए और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पहुंचे पंचों, सरपंचों, पार्षदों और गणमान्य लोगों ने जनसभा के दौरान डॉ. गांधी को डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी बढ़त मिलने का भरोसा दिलाया। दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को बदलना होगा और यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी 2

गुजरात लोकसभा चुनावों में मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग के बाद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महीसागर जिला की दाहोद लोकसभा सीट पर एक भाजपा नेता के बेटे ने न केवल बूथ कैप्चरिंग की, बल्कि इस पूरे प्रकरण को खुद सोशल मीडिया पर लाइव भी किया। वीडियो में आरोपी विजय भाभोर अपने साथियों से यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि ईवीएम तो अपने बाप की है। विजय ने बूथ कैप्चरिंग को सोशल मीडिया पर 4.27 मिनट लाइव किया। इस दौरान वह अपने साथियों से बात करता नजर आ रहा है। उसने चुनाव कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की। यह भी दावा किया गया है कि विजय ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ईवीएम अपने साथ ले जाने की भी बात कही थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद विजय ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक लो

कांग्रेस के पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया ने कहा कि साउथ हलका लोकसभा चुनावों में हैट्रिक के लिए अहम रोल अदा करेगा। इंदरबीर सिंह बुलारिया कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के साथ हलका साउथ में आयोजित बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। बैठक में बूथ इंचार्ज और हलका साउथ के कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस समय इंदरबीर सिंह बुलारिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने और गुरजीत औजला को अधिक से अधिक वोटों से जिताने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दक्षिणी विधानसभा क्षे

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बुधवार को ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस दल को अवैध शराब, हथियारों और हेरोइन, टेबलेट और पाउडर जैसी दवाओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शहर के भीतर चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया।

नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर सिर्फ नौ मैच का है, लेकिन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को लगता है कि अगर कोई है, जो उनके नाबाद 400 रन के वल्र्ड रकॉर्ड सहित उनकी उपलब्धियों के करीब पहुंच सकता है, तो वह भारत का यह 22 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज है। लारा ने जायसवाल की अत्यधिक प्रशंसा अचानक नहीं की। बाएं हाथ के यह दोनों बल्लेबाज एक विशेष बंधन साझा करते हैं। उन्होंने पिछले साल आईपीएल के दौरान सुबह चार बजे की बातचीत के बाद काफी समय साथ बिताया था। तब

जय मां चामुंडा, कीजिए सुबह की शुरुआत माता की पवित्र आरती के साथ 09 मई 2024

चुनाव आयोग से मिली अनुमति के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों को लेकर होने वाली डेस्क खरीद का टेंडर खुल गया है। सामान्य उद्योग निगम यानी जीआईसी ने बुधवार को यह टेंडर खोल 20 करोड़ के सप्लाई आर्डर के लिए हुए इस टेंडर में कुल छह कंपनियों ने भाग लिया था। इनमें से दोनों कैटेगरी में दो-दो एजेंसियां क्वालीफाई हो गई हैं। दोनों को एल वन रेट का ही सप्लाई आर्डर मिलेगा। टेंडर के शर्तों के अनुसार 60 और 40 फीसदी के हिसाब से यह डिवीजन होगा। इससे राज्य के सरकारी स्कूलों को इसी सत्र में नए डेस्क मिल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने यह टेंडर जीआईसी को करने के लिए दिया था। इससे पहले की टेंडर खोला जाता, चुनाव आचार संहिता लग गई। इस कारण भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी पड़ी। इस टेंडर में सबसे अच्छी बात यह हु

हमारे पिछले जन्मों के कर्मों के कारण इस जन्म के बहुत से काम या तो खुद ब खुद बनते चले जाते हैं या फिर बनते-बनते भी अचानक बिगड़ जाते हैं। यह हमारे संचित कर्मों का फल है, संचित कर्मों का परिणाम है। सहज संन्यास में हम अपने शुभ कर्मों से अपने पिछले जन्मों के पापों को धो लेते हैं और यह हमारे दुखों, चिंताओं, परेशानियों के अंत का कारण बन जाता है। सहज संन्यास परंपरा में दिखावे के कर्मकांड नहीं हैं, कठिन तंत्र-मंत्र नहीं हैं, पर साथ ही यह भी मान्यता है कि परमात्मा चाहे एक है, पर उ