सराहां  –  गांव में कुत्ते का शिकार करने की मंशा से आया तेंदुआ खुद शिकार हो गया। तेंदूआ गांव के बीच खेत के किनारे एक खैर के पेड़ की दोनों तनों के बीच रखी तार की चपेट में फंस गया। हुआ यूं कि रविवार रात को पंचायत बनी-बखौली के गांव चढ़यार में कुत्ते के शिकार

नम्होल —  ब्रह्मपुखर के दयोथ चौक पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जला कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक रणधीर शर्मा से पूछा है कि सदर विधायक पर आरोप लगाने से पहले उन्हें स्वयं के द्वारा किए गए क्रिया क्लापों पर भी नजर डाल लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं भगत वर्मा, सतपाल शर्मा,

चंबा —  जिला महिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने सोमवार को मुख्यालय में केंद्र के नोटबंदी फैसले के विरोध में रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी ने थाली पीटकर नोटबंदी से आम जनता को पेश आ रही मुश्किलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करवाया। स्थानीय परिधि गृह से केंद्र सरकार

सिहुंता —  उपमंडल की समोट पंचायत में चौहान बंधुओं की ओर से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में कुल 205 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर के दौरान पीजीआई के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. चमन सिंह चौहान ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क

शिमला – भारी बर्फबारी के बाद पटरी से उतरी व्यवस्था सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट पाई, हालांकि कुछ मार्गों से बर्फ हटाने के चलते छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, मगर बसों की आवाजाही अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार को राजधानी के लोकल रूटों पर एक दो मार्गों

कुल्लू —  जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर चौक में महिला कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस ने थालियां बजाकर किया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस ्रअध्यक्ष विद्या नेगी की अध्यक्षता में किया गया।

बंजार —  बंजार की चोटियां गत दिनों हुए ताजा हिमपात से लकदक हो गई हैं। उपमंडल की ऊंची चोटियों सहित जलोड़ी दर्रा पर भी ताजा हिमपात हुआ है। हिमपात के बाद क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। बता दें कि पिछले दो दिन से उपमंडल में भारी बरसात के साथ बर्फबारी का दौर रहा।

हमीरपुर  —  करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने गो-कार्ट का निर्माण किया है। यह यंत्र 150 सीसी सिंगल सिलेंडर, सात बीएचपी, चार गीयर शिफ्ट मैनुअल ट्रांसमिशन है। यह 70 से 55 किलोमीटर की औसत देता है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने मेजर प्रोजेक्ट विषय पर यह यंत्र

हमीरपुर   —  बड़े ओहदों पर बैठे कुछ लोग कह रहे थे कि नोटबंदी के 50 दिनों के चलते देश में दंगे फसाद हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोग आराम से एटीएम व बैकों से पैसे निकाल रहे हैं, क्योंकि नोटबंदी का फैसला गरीबी व अमीरी की खाई कम करने के लिए लिया गया

धर्मशाला —  मोदी सरकार के नोटबंदी निर्णय के बाद आम लोगों को हो रही परेशानी के चलते महिला कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने सोमवार को थाली व बेलन लेकर जिला मुख्यालय धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने घरों के बजट की डगमगाई आर्थिक स्थिति पर भी केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  जिला कांग्रेस कमेटी की