गगरेट —  होशियारपुर बस अड्डा पर गगरेट की जनता से होनी वाली बदसलूकी व उन्हें गगरेट तक बस में न बिठाने की सूचना से बिफरे गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। विधायक ने कहा कि गगरेट क्षेत्र की जनता के साथ वर्षों से इस अन्याय को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

नूरपूर —  नूरपुर शहर के वार्ड नंबर सात के निवासी पिरथी कुमार का शनिवार रात स्लेटपोश मकान अचानक गिर गया। मकान की छत गिरने से घर के सभी लोग बाल-बाल बच गए।  छत गिरने से पिरथी कुमार की पत्नी स्वर्णा देवी को मामूली चोटें आई हैं। पीडि़त का परिवार अत्यंत गरीब है तथा वह बीपीएल

हरोली —  विश्व भारती पब्लिक हाई स्कूल सलोह में इस वर्ष नए शैक्षणिक सत्र से प्ले-वे स्कूल की शुरुआत की गई। प्ले-वे स्कूल का शुभारंभ रविवार को 108 संत सशगिरि जी महाराज के कर कमलों से किया गया। विश्व भारती स्कूल में अब नौनिहाल नर्सरी से यूकेजी तक खेल-खेल में पढ़ाई भी करेंगे। यशगिरि जी

मंडी —  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से विद्या उपासकों को जल्द सभी वित्तीय लाभ मुहैया करवाने की पुरजोर मांग उठाई है।  संघ ने कहा है कि प्रदेश सरकार विद्या उपासकों को जल्द वित्तीय लाभ देकर उक्त लाभ ग्रामीण विद्या उपासकों व अनुबंध पर कार्यरत जेबीटी पर भी लागू करें। इसके अलावा वर्ष

नादौन  —  नादौन अस्पताल के निकट रविवार दोपहर को एक झुग्गी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में तीन बच्चे बाल-बाल बच गए, जिन्हें  कुछ युवकोंं ने बड़ी मुश्किल से बहर निकाला। पीडि़त महेश कुमार निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि सुबह अपनी पत्नी पिंकी सहित मजदूरी करने चला गया था, जबकि

सोलन    —  रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे सोलन के समीप मनसार में एक बड़ा बस हादसा टला है। हरिद्वार से करसोग जा रही परिवहन निगम की बस का पट्टा अचानक से टूट गया। बस चालक को जैसे की इस घटना का पता चला तो उसने बस को पैरापिट से टकरा दिया। पैरापिट में टकराने

शिमला  – युवा भारत संस्था द्वारा रविवार को शिमला ग्रामीण टुटू में युवाओं के समक्ष चुनौतियां एवं  नशे के खिलाफ सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें शिमला और आसपास के युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। युवा भारत संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश युवाओं

राजगढ़ — आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में हर जाती, वर्ग व धर्म को साथ लेकर आगे बढ़ने का जो प्रयास किया था उस सोच को मजबूत करने का एक बहुत बड़ा उत्तरदायित्त्व हमारे कंधों पर है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने पच्छाद यूथ कांग्रेस द्वारा राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम

भुंतर —  मार्शल आर्ट खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 200 से अधिक पदक दिला कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली कुल्लू की अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट अब कुश्ती पहलवान भी तैयार करेगी। अकादमी ऑफ   मार्शल आर्ट समिति कुश्ती की बारीकियां स्कूली स्तर से बच्चों को सिखाने का फैसला लिया है।

सुंदरनगर —  पेशेवर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता है। देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में सरेआम गोली मार कर एक शख्स की हत्या करके फरार हुए 24 वर्षीय आरोपी अंशुल धनखड़ मंडी व कुल्लू घाटी में पनाह लेना चाह रहा था। लेकिन अपनी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण सुंदरनगर पुलिस के शिकंजे