लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन विभाग ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आबकारी और पुलिस विभाग के साथ मिलकर छेड़े गए अभियान में निर्वाचन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 13 करोड़ 38 लाख रुपए की नकदी और आभूषण जब्त हो चुके हैं। यह 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले दो करोड़ सात लाख रुपए ज्यादा हैं। 2019 में निर्वाचन विभाग ने 11 करोड़ 31 लाख रुपए नकदी और आभूषण के रूप में बरामद किए थे। अब तक शिमला संसदीय क्षेत्र से इस बार प्रवर्तन एजेंसियों ने सर्वाधिक चार करोड़ 19 लाख रुपए की जब्तियां की हैं, जबकि इस श्रेणी में ह

चंडीगढ़ गु्रप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) लांडरां के उद्यमशील मेकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) छात्रों की एक टीम ने विभिन्न उद्योगों में श्रमिकों के लिए भारी भार उठाने के शारीरिक प्रयास और तनाव को कम करने में मदद करने के लिए एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया ‘इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो’ तैयार किया है। प्रोफेसर सतविंदर सिंह, को-ऑर्डिनेटर आरआईएसईए और प्रशिक्षक, गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन में, एमई के छात्र लवप्रीत सिंह, यशप्रीत सिंह और तुषार ने इस उपकरण को पारंपरिक व्हीलबैरो के अधिक कुशल, पर्यावरण अनुकूल, लागत प्रभावी और टिकाऊ विकल्प के रूप में विकसित किया है। इसमें पीछे के पहिए में स्थित रि

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 लडऩे वाले उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं (डूज एंड डॉन्ट) के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अनुपालन किया जाना आवश्यक है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सभी दलों और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थानों जैसे कि मैदान और हेलिपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होना चाहिए। चुनाव के दौरान, अन्य राजनी

परिसर की परिकल्पना में शिक्षा के प्राणों का फैसला कर रहा धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय, अंतत: डिग्रियां बांटने तक आ पहुंचा। सातवें दीक्षांत समारोह में 709 डिग्रियों का वृतांत और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आशीर्वाद पाकर कई प्रफुल्लित छात्र मिल जाएंगे, लेकिन इस धूप के सन्नाटे में कहीं जदरांगल का मतव्य उदास है। ‘सीयू तेरी कश्ती कहां-पतवार कहां, तू सियासी मजमे में ख़्वार हो गई।’ पंद्रह साल का विश्वविद्यालय कई चुनावों की चाकरी करता हुआ भी राजनीतिक हिस्सों में अपनी किस्मत पर

झारखंड की बदकिस्मती है कि प्रकृति ने उसे खूब संसाधन दिए हैं, बेशकीमती खनिज दिए हैं, लेकिन फिर भी वह गरीब और भ्रष्ट है। दरअसल झारखंड का राजनीतिक नेतृत्व फितरत से ही भ्रष्ट रहा है। बेशक वह शिबू सोरेन हों, नरसिंह राव सरकार बचाने वाले सांसद हों, मुख्यमंत्री रहे मधु कौड़ा और कुछ माह पूर्व तक मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन हों, सभी दागदार और भ्रष्ट रहे हैं। जेल में भी रहे हैं। हेमंत सोरेन अब भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। कोई पर्यटन करने तो जेल में नहीं जाता! राजनेताओं के अलावा, आईएएस या अन्य शीर्ष अधिकारियों के घरों से भी करोड़ों की नकदी बरामद की गई है। उनके पास अकूत संपत्तियां भी मिली हैं, लिहाजा उन्हें जब्त किया गया है। कई ऐसे सफेदपोश चेहरे जेल की सलाखों के पीछे हैं। झारखं

दुनिया में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। मानवता को दर्शाते दुनिया में बहुत से दिवस मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है विश्व रेडक्रॉस दिवस। यह हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इस बार इस दिवस का थीम है ‘मैं खुशी के साथ देता हूं और जो खुशी मैं देता हूं वह एक इनाम है’। इस थीम से ही साबित हो रहा है कि यह संस्था निस्वार्थ भाव से काम कर रही है, दूसरों की मदद करके जो खुशी हासिल होती है, वो ही सच्चा इनाम होता है।

सेंटर ऑफ इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च का भी मानना है कि 2030 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। ऐसे में भारत में गरीबी की बढ़ती खाई को पाटने की तत्काल जरूरत है। भारत में जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से सुधार और लोगों के जीवनस्तर में उत्थान द्वारा ही सामाजिक असमानता पर

हैदराबाद -  ट्रैविस हेड (89) और अभिषेक शर्मा (75) रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को रिकार्ड 10 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका ...

भाजपा ने पहली जून को होने वाले पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी की, जिसमें संगरूर से अरविंद खन्ना, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और श्रीआनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को मैदान में उतारा गया है। खन्ना, जो कई दिनों से संगरूर में प्रचार कर रहे हैं, 2002 से 2007 तक संगरूर से और धुरी 2012 से 2014 तक पंजाब विधानसभा के कांग्रेस सदस्य थे। उस समय पंजाब कांग्रेस में असंतोष के बीच उन्होंने मई, 2014 में धूरी के विधायक पद से इस्तीफा दे