हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से ही पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय है और ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। ऐसे में शनिवार को भी लाहुल-स्पीति, मनाली, सोलंगनाला, अटल टनल में भारी हिमपात का दौर जारी रहा और यहां पर जनजीवन भी बर्फबारी के चलते बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मनाली के साथ लगते नेहरू कुंड की पहाड़ी से भी भारी हिमस्खलन हुआ, जिसके चलते सडक़ किनारे पार्क की गई पांच गाडिय़ां बुरी तरह दब गईं। गनीमत यह रही कि इन गाडिय़ों में कोई भी चालक मौजूद नहीं था, वरना कोई

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला तीन मार्च तक टाल दिया है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता मनजीत सिंह राय और बलदेव जीरा ने कहा कि दिल्ली कूच पर तीन मार्च को शुभकरण की अंतिम अरदास (भोग) पर ऐलान किया जाएगा। वहीं, शंभू व खनौरी की तरह दिल्ली जाने वाले अन्य रास्तों पर भी मोर्चे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत डबवाली से की जा रही है। यहां भी बड़ी संख्या में किसानों को इक_ा किया जाएगा।

भारी बर्फबारी के बीच स्पीति के खुरिक में फंसी एक स्कूली छात्रा को लाहुल-स्पीति पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। पुलिस के मुताबिक यह छात्रा बोर्ड परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इस छात्रा को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना मुश्किल हो गया। उधर, परीक्षा पत्र ले जा रहे एक वाहन के बर्फ में फंसने की सूचना मिलने पर काजा पुलिस की टीम थाना प्रभारी चुंग रा

हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मानव सृष्टि के समय से जो पशु प्रेम लोगों में होता था। वही, पशु प्रेम आज भी हरियाणा के लोगों के दिलों में है। हरियाणा के पशुओं की दूध की ताकत के दम पर ही राज्य के खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में धूम मचाई है। श्री देब शनिवार को जनपद के गांव जाट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़

चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को भारत ने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर में रोक लिया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि इस जहाज में कुछ ऐसा है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता था। कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर माल्टा के झंडे वाले व्यापारिक जहाज सीएमए सीजीएम अत्तिला को बंदरगाह पर रोका। जां

पंजाबी जन्मजात लीडर होते हैं और हर पंजाबी के डीएनए में आंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यमशीलता) होती है। ये कहते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में इच्छुक स्टार्टअप निवेशकों से पंजाब को सबसे अनुकूल निवेश गंतव्य बनाने में राज्य सरकार की मदद करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यहां हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में टाईकॉन चंडीगढ़ 2024 के नौवें एडीशन में मुख्य भाषण दे

जामनगर (गुजरात)। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को ब्लैक ड्रेस में देखकर फैंस हिल गए। धोनी और साक्षी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन गुजरात के जामनगर पहुंचे हुए हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में दुनिया भर से मशहूर हस्तियां पहुंची हैं। इन मशहूर हस्तियों में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत की।

चंडीगढ़ शहर में शनिवार को सुबह की रिमझिम बारिश के बीच मेयर कुलदीप कुमार ने ओपन हैंड मॉन्यूमेंट, कैपिटल कांप्लेक्स से ‘एसडीजी, इंस्पायर इंक्लूजन वूमेन राइट्स मार्च’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता की स्वयंसेवकों के अलावा जीजीडीएसडी कॉलेज, सेक्टर-32 और देव समाज कालेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर-36 की करीब 200 छात्राओं ने सुखना लेक तक मार्च किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में युवसत्ता के संस्थापक प्रमोद शर्मा, चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के डिप्टी डायरेक्टर संदीप मित्तल और जितेंद्र दहिया और मनीमाजरा के समुदाय-आधारित संगठन ‘एफएसडब्ल्यू राइज’ की प्रभारी वितिका शामिल थे।

कैबिनेट की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर होलीलॉज पहुंचे। इन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के साथ लंबी चर्चा की। वर्तमान में सरकार के ऊपर जारी ...

मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रिपुदमन कौशिक ने वल्र्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश से चयनित खिलाडिय़ों की सूची प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि छह एथलीट्स का चयन वल्र्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो कि 13 से 25 अगस्त 2024 को स्वीडन के गोथनबर्ग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 65 से ऊपर के आयुवर्ग में दो एथलीट्स का चयन हुआ है, जिसमें सुरेंद्र सिंह देहल, हमीरपुर (10,000 मीटर) और अश्विनी कुमार शर्मा, ऊना (1500 मीटर, 2000 मीटर स्टीपलचेज, 800 मीटर), 60 से अधिक के आयुवर्ग में तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जिनमें हरीश कुमार, मंडी (ट्रिपल