Top news

चंबीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने चंबा और शाहपुर के चंबी में जनसभाएं की और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों का जिताने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल देवभूमि और वीरभूमि है, यहां के लोग ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साजिश के तहत पूरे धनबल के साथ राज्य के ईमानदार लोगों की चुनी हुई...

Himachal Election: नेताओं की अग्निपरीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। चुनाव के लिए अब चंद दिन शेष रह गए हैं। हिमाचल में स्टार प्रचारकों ने डेरा डाल दिया है। पूरे प्रदेश में सियासी तपिश बढ़ चुकी है। चुनावी बेला में नेता कई दावे कई बड़ी बातें कह रहे हैं। अपने क्षेत्रों के लिए नेताओं ने क्या किया। आने वाले समय में क्या करेंगे इसे लेकर कई तरह की बातें जनता के बीच की जा रही हैं। लेकिन जनता के भी कुछ मुद्दे हैं जिनका जनता नेताओं...

चंबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चंबा पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐतिहासिक चौगान मैदान पर कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता की लोभी है और सत्ता पाने के लिए धनबल का सहारा ले रही है। इतना ही नहीं सत्ता पाने के...

गाजा। गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर उत्तर-पश्चिमी राफा में एक शिविर पर इजरायल की बमबारी में कम से कम 40 लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूएएफए ने कहा कि इजराइली बलों ने निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के गोदामों के पास शिविर में तंबुओं की ओर लगभग आठ रॉकेट दागे। फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया गया है जिसमें क्षेत्र में...

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद उनका 7 किलो वजन घटा है। इतना ही नहीं उनका कीटोन लेवल भी बढ़ा है। ऐसे में ये लक्षण किसी गंभीर के हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। अभी PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। ऐसे में इन जांचों को कराने...

सिरमौर को रेल के मुद्दे पर सवार होकर लगातार दिल्ली पहुंचे सांसदों को मोदी सरकार आज तक रेल से नहीं जोड़ पाई है। ऐसे में पहली जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र कहीं न कहीं सिरमौर में जनता के गले से नहीं उतर पाएगा। 2014 से 2024 तक लगातार केंद्र में काबिज रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सिरमौर को रेल नहीं दिलवा पाए। ऐसा नहीं है कि सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप तथा मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप सिरमौर को रेल की मांग को लेकर चुप रहे। बल्कि दोनों सांसदों ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कप-प्लेट धोते और चाय परोसते हुए बड़े हुए हैं। पीएम ने कहा कि मोदी और चाय का रिश्ता बहुत गहरा है। उन्होंने कहा कि मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं। मैं चाय परोसते हुए बड़ा हुआ हूं। मोदी और चाय के बीच का रिश्ता भी बहुत गहरा है। दरअसल, अपना दल-एस का चुनाव चिन्ह कप-प्लेट है। इस तरह पीएम मोदी ने अपने भाषण में कप-प्लेट का जिक्र करके एनडीए के सहयोगी दल के लिए समर्थन मांगा।

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप करार देते हुए राहुल गांधी द्वारा दी गई गारंटियों को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘छोटे मियाँ की गारंटियाँ पूरी हुई नहीं, बड़े मियाँ दो-चार और गारंटियाँ दे गए’। अनुराग ने कहा कि जैसे सुक्खू की गारंटियां पूरी नहीं हुईं, वैसे ही राहुल की गारंटियों का भी सच्चाई से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अनुराग ठाकुर ने रविवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती के साथ एक दर्जन से ज़्यादा जनसभाएं कीं। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक करियर जितना फ्लॉप है, उतनी ही फ्लॉप उनकी ऊना की रैली रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से सिर्फ़ झूठे आश्वासन और मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जा रहे थे। राहुल

पहाड़ों पर धूप खिलते ही मैदानों की तपिश ने रविवार को प्रचंड रूप ले लिया और ऊना का तापमान नया रिकार्ड बनाते हुए 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।एक बार फिर प्रदेश के पांच जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। परेशान करने वाली बात यह है कि प्रचंड गर्मी से अगले तीन दिन भी...