कांगड़ा

मुलथान —  चौहारघाटी व छोटा भंगाल के गांव राज गुंधा, बड़ा, कुकड़ गुंधा, कोली रोलिंग, धर्माण, रोलिंग, खबान, झुकान, पंजोड, भुजलिंग, पोलिंग, जधार, छेरना व देवी बडधारनी में शुक्रवार सुबह दो से पांच सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। मुल्थान तहसील बाजार व सभी गांवों में एक से तीन सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई है।

ज्वालामुखी —  नादौन के साथ सटे ब्यास पुल के निकट चल रहे लोहड़ी मेले में शुक्रवार को बारिश के बावजूद लोगों की भारी भीड़ रही।  इस मेले में ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। मेले में हमीरपुर के राम शरण ने लेडीज पर्स का स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि ये पर्स

मटौर —  लंबे समय बाद हुई बारिश अपने साथ आफत भी ले आई है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बारिश के बीच मटौर के घुरकड़ी चौक से कुछ आगे भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस कारण बेहद व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक ठप पड़ गई। दिन में कई बार जाम लगने के लिए बदनाम इस जगह

जसवां कोटला —  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बेहड़ में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का कार्यक्रम अधिकारी कुमारी आशा के नेतृत्व में समापन स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से हो गया। इस में स्कूल के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी आशा ने इन सात दिनों

लंबागांव-जयसिंहपुर —  जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा पर भाजपा ने तीखा हमला बोला हे।  भाजपा का आरोप है कि यादविंद्र गोमा अपने हलके में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हुए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  रवि धीमान ने गोमा से दो बड़े सवाल उठाते हुए उन्हें जनता के कठघरे में खड़ा

नूरपूर —  भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपूर के महामंत्री एवं नूरपूर हलके के भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का में शुक्रवार को नूरपुर हलके के गनोह में एक  इंस्टीच्यूट का शुभारंभ  किया । इस  अवसर पर इस क्षेत्र के लोगों ने गनोह में आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस  अवसर पर  गनोह में आयोजित एक

नगरोटा बगवां  —  नगरोटा बगवां में छोटे-बड़े वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या से क्षेत्र में पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। शहर में पार्किंग स्थलों के अभाव के चलते लोगों को अपने वाहन मुख्य सड़क के किनारे खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।  वहीं बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से

धर्मशाला —  पर्यटक नगरी धर्मशाला के नगर निगम और स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद यहां हमारे नुमाइंदों के विजन की परख तेज हो गई है। मकलोडगंज के बाद अब कोतवाली में रिज सरीखा मैदान बनाने की मांग बुलंद हुई है। बुद्धिजीवियों का तर्क है कि इंटर स्टेट बस स्टैंड को बाजार से जोड़कर

धर्मशाला —  जिला कांगड़ा के चंगर क्षेत्रों में शुक्रवार को इंद्रदेव ने राहत की फुहारें बरसाईं। इससे अब किसान फसल की बिजाई कर सकते हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।