भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चार मार्च को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, फील्ड विभागों द्वारा लगातार भूस्खलन की घटनाओं और कई सडक़ों पर रुकावट की सूचना दी गई है। जबकि पहली मार्च से कुल्लू उपमंडल के लगभग पूरे क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है और विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आम लोगों विशेषकर स्कूल, कालेज अन्य शैक्षणिक संस्थान जाने वाले छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुल्लू और बंजार के शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा विभाग में टीजीटी, जेबीटी और शास्त्री के पदों पर बैचवाइज भर्ती के मामले में गत शनिवार हुई कैबिनेट की बैठक में चर्चा हुई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इनफॉर्मल डिस्कशन के तौर पर इस मामले को लगाया था। हालांकि एजेंडा नोट नहीं लगा था। इसी चर्चा में कैबिनेट को यह जानकारी दी गई कि टीजीटी की लिस्ट तैयार है, लेकिन जेबीटी और शास्त्री के मामले में हाई कोर्ट से अनुमति लिए बिना नियुक्ति नहीं दी जा सकती। कैबिनेट का मत था कि पहले हाई कोर्ट में आवेदन दायर कर परमिशन ले ली जाए। फिर उसके बाद नियुक्ति लिस्ट तीनों कैडर में एक साथ ही जारी की जाए। इसलिए सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में एडवोकेट ज

जिसका इंतजार था, वह दिन आ ही गया। कोलकाता के लोग काफी वक्त से नदी के नीचे चलने वाली मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अब रेलवे ने इन सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा ...

शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष और नगर निगम चंडीगढ़ के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर 30 से वर्तमान पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने अपने पिता स्वर्गीय गुरनाम सिंह बुटेरला की स्मृति में सेक्टर 41-बी चंडीगढ़ के सामुदायिक केंद्र में 27वां विशाल रक्तदान और मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष शिविर में सुखबीर सिंह बादल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बुटेरला परिवार द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले समाजसेवा कार्यक्रमों की भी सराहना की।

विद्यार्थियों की मानक शिक्षा तक पहुंच यकीनी बनाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 13 नए स्कूल ऑफ एमिनेंस राज्य के लोगों को समर्पित किए, जिससे शिक्षा क्रांति में पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार

गाजा पट्टी पर पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में करीब 90 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 177 से अधिक घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायल हमलों से गाजा पट्टी में 90 लोग मारे गए, 177 घायल हु

कई सालों बाद जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में इतनी अधिक बर्फबारी हुई है। रविवार को भी घाटी में हिमपात का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के बाद लाहुल के कई हिस्सों में हिमखंड गिरे हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हिमखंड गिरने से तिंदी, उदयपुर और जहालमा के समीप चंद्रभागा का बहाव रुक गया है। उदयपुर के समीप टाठा नाला, तिंदी और दारा फाल से हिमखंड गिरने से नदी का बहाव पूरी तरह रुक गया है।

हिमाचल प्रदेश में जिला कृषि मौसम सेवा प्रोजेक्ट बंद हो गया है। प्रदेश में किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के साथ मौसम आधारित जागरूकता के लिए भारतीय मौसम विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रदेश के जिला सिरमौर, मंडी व बिलासपुर में कृषि विज्ञान केंद्रों में जिला कृषि मौसम सेवा प्रोजेक्ट की सेवाओं को पहली मार्च से बंद कर दिया गया है। इसके पीछे जहां फंड की कमी बताई जा रही है, वहीं कृषि मौसम सेवा केंद्रों को आईएमडी द्वारा ऑटोमेटिड सैटेलाइट सिस्टम से

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। हिमस्खलन का भी खतरा बरकरार है। रविवार को दो जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि जानी कोई नुकसान नहीं है, लेकिन नदी का बहाव रुका और कुछ दुकानें हिमस्खलन की जद में आ गई हैं। सिस्सू के समीप भी पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ, जिसके चलते अब चंद्रभागा नदी का प्रवाह रुक गया है। हालांकि सर्दियों के चलते नदी का प्रवाह काफी कम है। इसके अलावा लाहुल घाटी के तांदी में पहाड़ी से भारी हिमखंड गिरने के चलते वहां प

जनजातीय उपमंडल पांगी में पिछले तीन दिनों से जारी बर्फबारी अब आफत साबित होने लगी है। रविवार को बर्फबारी के कारण ग्राम पंचायत करयास के प्रगवाल गांव में किलाड़-संसारी नाला मुख्य मार्ग का डंगा गिरने से हुए भू-स्ख्लन की जद में आकर तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त होने से तीन परिवार बेघर हो गए। रविवार दोपहर बाद बर्फबारी के कारण किलाड़-संसारी नाला सडक़ का डंगा गिरने से हुए भूस्ख्लन की जद में आकर निचले हिस्से में देवी सिंह पुत्र दूनी चंद, सुरेश कुमार और राम सिंह पुत्र देवी सिंह का तीनमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ग