शिमला

शिमला  —  शिमला में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। शहर में दिन के समय करीब एक घंटे हुए मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन थमा दिखा। मौसम विभाग की मानें तो जिला शिमला में शनिवार को भी मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। विभाग ने जिला के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला

शिमला —  मीट मार्केट में मनमाने दाम वसूलने और घटिया मीट बेचने वाले विक्रेताओं को जिला प्रशासन ने दो टूक निर्देश जारी किए हैं कि उत्पादों की बिक्री तय मानदंडों के तहत ही करें। इस संबंध में गुरुवार को बैठक में उपायुक्त  रोहन चंद ठाकुर ने शिमला में विभिन्न मीट सेलर्ज को कानूनी मापदंडों के

ठियोग  —  ठियोग विधानसभा के पूर्व विधायक रहे भाजपा के नेता राकेश वर्मा ने कहा है कि इस वर्ष के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें और केंद्र

नेरवा/चौपाल —  उपमंडल चौपाल के सिविल अस्पताल नेरवा में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को लेकर विभिन्न संगठन लामबद्ध होने शुरू हो गए हैं। इन संगठनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने नेरवा अस्पताल में सुविधाएं जुटाने को लेकर सरकार के समक्ष आवाज बुलंद कर दी है। जिला परिषद नेरवा वार्ड की सदस्य वीना पोटन, नेरवा के प्रधान आत्मा

शिमला  —  नगर निगम शिमला संपत्ति कर को लेकर गलत सूचना देने वालों (भवन मालिकों) पर शिकंजा कसेगा। नगर निगम द्वारा शहर के ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने फार्म भरते हुए अपनी प्रापर्टी का ब्यौरा गलत दिया है। नगर निगम का कर विभाग इन दिनों ऐसे भवन मालिकों की सूची

शिमला  —  रॉयल सेब के दामों में फिर से उछाल आया है। रॉयल सेब के दामों 200 रुपए (प्रति बॉक्स) के दाम तक का उछाल आया है। सेब के दामों में फिर से बढ़ोतरी आने से रॉयल सेब के दाम 2600 रुपए (प्रति बॉक्स) तक पहुंच गए हैं। जबकि बीते दिनों सेब के दाम लुढ़ककर

ननखड़ी —  राजकीय स्नातक महाविद्यालय ननखड़ी में गुरुवार को अंतर कक्षा स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता देश-विदेश के विभिन्न विषयों पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम, तृतीय, पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसमें तीन टीमों के नौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक मेहता,

नेरवा/चौपाल —  शहीद श्याम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला नेरवा में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता में 18 शिक्षा खंडों के 622 खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राष्ट्रीय कृषि विपणन एवं मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष चंद मंगलेट ने

शिमला  —  शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्डों में सफाई व्यवस्था में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। टुटू के बाद अब नगर निगम शिमला के वार्ड -24 शांगटी और वार्ड-25 मल्याणा में भी सफाई व्यवस्था की पोल खुली है। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट द्वारा गुरुवार