वैचारिक लेख

प्राकृतिक खेती को मिशन बनाकर किसानों की बिगड़ती आर्थिकी को संबल प्रदान करना होगा, अन्यथा किसान कर्ज का भुगतान नहीं कर पाएंगे व आत्महत्याएं करेंगे...

हम उम्मीद करें कि सरकार और देश के उद्योग-कारोबार जगत के द्वारा देश के तेज विकास और आम आदमी के आर्थिक-सामाजिक कल्याण के मद्देनजर दुनिया के विभिन्न विकसित देशों की तरह भारत में भी बौद्धिक समझ, शोध एवं नवाचार पर अधिक धनराशि व्यय होगी...

अंग्रेजी भाषा की हुकूमत से यदि भारतीय भाषाएं बहरों की अंजुमन में दर्द की गजल पेश करके अपने वजूद पर अश्क बहा रही हैं तो मैकाले का तस्सवुर यही था। अत: अपनी शिक्षा-संस्कृति का वजूद बचाने के लिए भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता अवश्य देनी होगी...

एक उड़ता हुआ पोस्टर बुद्धिजीवी के करीब आया और उसके साथ ही चलने लग पड़ा। पोस्टर पहले भी बुद्धिजीवी के आसपास से गुजरे हैं, लेकिन इस बार यह अति गतिशील था। बुद्धिजीवी आज तक वहीं का वहीं है, लेकिन तरह-तरह के पोस्टर उससे कहीं आगे निकल गए। पोस्टर की अपनी देह भाषा रही है, जिसे बुद्धिजीवी समझकर भी नहीं समझ सका। बुद्धिजीवी ने तय किया कि इस बार वह दौड़ते पोस्टर को पकड़ कर पूछ ही लेगा कि तेरी रजा क्या है। बुद्धिजीवी न देश की गति और न ही पोस्टर की प्रगति समझ पाया। वह बड़े ही आदर से पोस्टर से विनती करने लगा, ‘एक पल के लिए रुक जाओ। हम आपके सेवक-आपके प्रशंसक हैं। हमारी सारी औकात लिए यूं मत भागो। हमारे पास जीने के सारे सबूत और देश का विश्वासपात्र होने का सारा जज्बा लिए यूं मत भागो।’ पहली बार पोस्टर के कान खुले उसे बुद्धिजीवी की फरियाद से लगा कि उसका भी अपना साम्राज्य है। दरअसल

भारत में ही चीन का मुकाबला करने की काबीलियत है। इसके अलावा अमरीका और भारत के व्यापारिक रिश्ते लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में घरेलू मामलों में अमरीका या किसी दूसरे पश्चिमी देशों की किसी तरह की टीका-टिप्पणी को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा...

कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व शिमला, चारों लोकसभा क्षेत्रों में 1 जून 2024 को चुनाव होंगे। शायद यह तिथि हिमाचल में दूरगामी क्षेत्रों के मौसम को ध्यान में रखकर तय की गई है। बहरहाल, मंडी संसदीय सीट पर प्रतिभा सिंह के चुनाव लडऩे की ताजा घोषणा के कारण अब यहां कांटे की टक्कर होगी...

जांच होनी ही चाहिए महाराज। मेरा पड़ोसी नई आलीशान कार खरीद कर ले आया है। उसकी तनख्वाह तो मेरी तनख्वाह से भी आधी है। मैं तो सेकंड हैंड गाड़ी भी नहीं खरीद पा रहा हूं, जबकि वह इतनी महंगी कार खरीद लाया है। उसके पास इतने पैसे कहां से आए, इसकी जांच तो होनी ही चाहिए। जांच एजेंसियों को उसे पूछताछ के लिए तलब किया जाना चाहिए। इससे जांच एजेंसी को भी काम मिल जाएगा और यह भी पता चल जाएगा कि पड़ोसी की आमदनी के सोर्स तनख्वाह के अलावा और क्या-क्या हैं। सबसे बड़ी बात यह होगी कि मेरे कलेजे को ठंड पड़ जाएगी। अभी उसकी चमचमाती कार उसके घर के आगे खड़ी देखकर मेरे कलेजे में जलन हो रही है। मैं तो वैसे भी जांच का जन्मजात हिमायती रहा हूं। जब देश में किसी न किसी की जांच चलती रहेगी

जब तक अन्ना हजारे या दूसरे लोग कुछ समझ पाते, तब तक खेला हो चुका था। आम आदमी पार्टी बन गई थी। उसने लोकसभा के चुनावों में प्राय: हर सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया था। खुद वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े हो गए और उसके दूसरे साथी कुमार विश्वास अमेठी में ताल ठोकने लगे। लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हुआ... दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

भवन निर्माण उन्नत प्रौद्योगिकी के कारण कहीं भी हो सकता है तो फिर मैदान के लिए दुर्लभ समतल जगह को क्यों बरबाद कर रहे हो। हर शिक्षा संस्थान को अपना खेल मैदान चाहिए। नए खेल मैदानों का निर्माण व पुरानों का संरक्षण जरूरी है...