Top news

नई दिल्ली। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने पत्र जारी करते हुए कहा कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे...

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने 1932 बसों की खरीद का फैसला किया है। इनमें से 327 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में इन निर्णयों को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बसों की यह खरीद अगले चार साल के लिए होगी। इस बैठक में रुकी चालक भर्ती को जल्द बहाल करने काफी निर्णय हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मण्डल की 155वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के फैसलों की जानकारी वह 4 बजे...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिवार के कई लोगों की हत्या मामले में तीन दोषियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समय बढ़ाने की उसकी याचिका पर 19 जनवरी को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की अगुवाई वाली पीठ ने उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां सहित एक पीठ गठित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से निर्देश ले। शीर्ष अदालत ने अपना यह आदेश तब पारित...

इस्लामाबाद। ईरान द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने ईरान के हमले के जवाब में उनकी सीमा में घुसकर कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। पाकिस्तान के सशस्त्रबलों के सूत्रों ने बताया कि सभी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा गया। उन्होंने कहा, “हम आतंकवादी ठिकानों पर हमले की पुष्टि करते हैं। हमारे विचार में नस्ल, जातीयता, धर्म या संप्रदाय के बावजूद सभी आतंकवादी हमारे निशाने पर हैं।” पाकिस्तानी सरकार के सूत्रों के...

मुश्किल आर्थिक हालात के बीच राज्य के कोषागार को बुधवार को कुछ राहत मिली है। इस महीने के लिए लिया गया 1000 करोड़ का लोन सरकार के खाते में आ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मदद से खुली बोली के जरिए यह पैसा ओपन मार्केट से आया है। इसमें से 500 करोड़ 10 साल बाद और 500 करोड़ 15 साल बाद वापस करना है। लेकिन ट्रेजरी में यह पैसा आने के साथ पहले दिन ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार वित्त विभाग को करीब साढ़े 350 करोड़ इमरजेंसी खर्चों के लिए जारी भी करने पड़े हैं। इनमें से हैल्थ कवरेज की स्कीम हिमके

स्कूलों में जिस गेस्ट फैकल्टी की बात हमने की है, उसे जानने के लिए पहले उसकी पॉलिसी को समझना जरूरी है। यह पॉलिसी कोई मंथली या ईयर बेसिस पर नहीं है, बल्कि एक सीमित समय के लिए सरकार ने स्कूलों या कालेज में गेस्ट फैकल्टी रखने का प्रावधान किया है। इसमें घंटों के हिसाब से उस गेस्ट फैकल्टी को मेहनताना दिया जाएगा। यह कहना है मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का। बुधवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बेरोजगार इसका विरोध कर रहे है,ं उन्हें दरअसल पॉलिसी के बारे में पता नही नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार यूं होता है कि स्कूलों में या कालेज में किसी भी विषय का शिक्षक एक सप्ताह या फिर दस दिन की छुट्टी

भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है। अमरीका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। संबंधी डाटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2024’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे पर चीन का नाम है। इस लिस्ट में 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है। इसमें सैनिकों की संख्या, हथियार, फायनांस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखा गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास दुनिया की नौवीं सबसे ताकतवर सेना है। पाकिस्तान से

कसभा चुनाव में कांग्रेस किन चेहरों पर दांव लगाएगी, सबसे बड़ा सवाल अब यही है। टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान को ही करना है, लेकिन प्रदेश से किन नामों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाता है इस समय कांग्रेस संगठन और सरकार में नजरें इसी पर ठहर गई हैं। शिमला मीटिंग में लोकसभा चुनाव पर मंत्रणा के बाद बूथ स्तर से फीडबैक लेने का फैसला किया गया है। चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस इस बार सबसे बड़ा दांव चलने की तैयारी में है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की बात करें तो पार्टी के पास मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा कोई भी दूसरी सीट तय नहीं है। मंडी में भी सं

हिमाचल सरकार इस बार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर जल्दी में है। इसका कारण है लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लगने का खतरा। पिछले साल सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का पहला बजट सत्र 14 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था, जो छह अप्रैल, 2023 तक चला था, जिसमें कुल 18 बैठकें हुईं थीं। हालांकि इस बार बजट सत्र को 15 फरवरी के आसपास शुरू किया जा रहा है। सरकार ने विधानसभा को इसी अनुसार तैयारी करने को कह दिया है। यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दूसरा बजट होगा और ...